{"_id":"687246e4098a73e59a0bc821","slug":"video-water-speed-increased-in-rajdari-waterfall-scene-changed-after-three-hours-of-rain-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजदरी जलप्रपात में पानी का बढ़ा रफ्तार, तीन घंटे की हुई बारिश में बदला नजारा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजदरी जलप्रपात में पानी का बढ़ा रफ्तार, तीन घंटे की हुई बारिश में बदला नजारा, VIDEO
राजदरी क्षेत्र के वनांचल इलाके में मानसून के बदलते ही मेघ भी खूब जमकर बरसे। वनांचल सहित राजदरी देवदरी जलप्रपात के इलाके में 3 घंटे की लगातार हुई मूसलाधार बारिश में जंगलों के नजरों को बदल दिया। बारिश होते ही सैलानी जलप्रपातों की ओर अपना रुख करने लगे। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा होते ही पर्यटन स्थलों पर पर्यटक पहुंच गए और गिरते पानी का दीदार करते हुए काफी प्रसन्न नजर आए।
शुक्रवार की दोपहर राजदरी देवदरी जलप्रपात से पानी गिरने का आकर्षक नजारा लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया। तेज धार के साथ राजदरी जलप्रपात से गिर रहा पानी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। वहीं रपटे की तरह भी पानी पूरी तरह से लबालब भर गया जिससे वहां का नजारा तालाब की तरह दिखने लगा। हालांकि पर्यटकों को पानी के पास जाने और रेलिंग से दूरी बनाए रखने के लिए लगातार वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। पाठकों को जलप्रपात के आसपास नहाने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब पर्यटक जलप्रपात परिसर में पहुंचकर केवल गिरते पानी को ही निहार रहे हैं। बारिश का मौसम सुहाना होते ही पूरा जलप्रपात परिसर पर्यटकों से पट गया। कई पर्यटक तो झमाझम बारिश के पानी में भीगते हुए भी जलप्रपात को निहारने का आनंद ले रहे थे। चंद्रप्रभा रेंज के वन दरोगा व राजदरी के केयरटेकर रिशु चौबे ने बताया कि वनांचल इलाके में हुई बारिश में पूरे क्षेत्र को खुशनुमा कर दिया है। आसपास सहित दूर दराज के पर्यटक भी जलप्रपातों पर पहुंचने के लिए बेताब दिखने लगे हैं। हालांकि उन्हें निर्धारित किए गए के नियमों का पालन करते हुए जलप्रपात परिसर में जाने दिया जाएगा इसके बाद वह वहां के तस्वीरों को कैद करने के साथ ही गिरते पानी को निहार सकेंगे।
वही इस संबंध में चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि वनांचल इलाके में तीन घंटे की हुई बारिश में पूरा क्षेत्र हरा भरा दिखने लगा। सैलानी भी पर्यटन स्थलों की ओर अपना रुख किए हैं। वही जंगलों में रहने वाले जीव जंतुओं को भी पर्याप्त पानी मिल गया है। हालांकि राजदरी- देवदरी जलप्रपात पर भी पर्यटकों की भीड़ देखी गई। अब और भी ज्यादा लोगों के यहां पहुंचने की वन विभाग को उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।