{"_id":"69b4086d361d1047e8018a95","slug":"video-catarakata-300-bgha-jamana-kharaja-hana-para-bhaugdhaka-kasana-kalkatarata-ma-paratharashana-kara-dm-ka-sapa-janiapana-lgae-ya-aarapa-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: 300 बीघा जमीन खारिज होने पर भड़के किसान; कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर DM को सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: 300 बीघा जमीन खारिज होने पर भड़के किसान; कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर DM को सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप
चित्रकूट जिले में किसानों ने बिना सुनवाई का अवसर दिए खतौनी में संक्रमणीय जमीन को खारिज करने का आरोप लगाया और शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। किसानों ने कहा कि बिना सूचना के एक पक्षीय कार्रवाई की गई है, जो पूरी तरह से गलत है। इसकी जांच कराने के बाद ही जमीन को दर्ज करना चाहिए। मामला मानिकपुर तहसील क्षेत्र का है।
खरौंध गांव निवासी किसान धर्मपाल, रामकलेश ने बताया कि करीब 65 साल पहले जमीन मिली थी। जो अब खतौनी में संक्रमणीय भूमि के तौर पर दर्ज है। वर्ष 2005 से चकबंदी प्रक्रिया भी चल रही है। जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसे बाद भी चकबंदी अधिकारी ने सात मार्च को बिना कोई सम्मन या नोटिस दिए जमीन को खारिज कर दिया। किसानों की बात सुनने का कोई अवसर नहीं दिया।
ये लोग रहे मौजूद
पूरी जमीन करीब तीन सौ बीघा है। इससे किसानों के सामने रोजी रोटी की समस्या हो जाएगी। एसओसी मनोहर लाल वर्धन ने बताया कि खारिज हुई जमीन सरकारी है। इस कारण जमीन खारिज की गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान लवकुश यादव, वत्सराज, शिवकुमार, गुड्डी देवी, ऊषा देवी, उर्मिला, शारदा, श्यामकली, बराती, पराग, लल्लू, चुनवाद, राधा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।