{"_id":"67ce980898ad97188407a151","slug":"video-lucknow-prayagraj-ayodhya-and-gorakhpur-won-their-matches","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या व गोरखपुर ने जीते अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या व गोरखपुर ने जीते अपने मैच
शहर के प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के स्पोटर्स स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ रविवार को हुआ। पहले दिन आठ टीमों के बीच लीग मैच खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखा विरोधी टीम को हराया। स्पोर्ट स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नौ मार्च से 11 मार्च तक किया जा रहा है। इसमें जिसमें लखनऊ व चित्रकूट के बीच हुए मैच में लखनऊ की टीम 25- 00 से विजेता रही। सोनभद्र व अयोध्या की टीम में अयोध्या की टीम 04-20 से विजेता रही। प्रयागराज व देवी पटान में प्रयागराज 14 -02 से विजेता रही। गोरखपुर चित्रकूट में हुए मैच में गोखरपुर की टीम 29-00 से विजेता रही। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लखनऊ की सपना रितु व शिवानी, अयोध्या से समृद्धि व खेल रही है। निर्णायक मंडल में परमिंदर सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, ब्रजेश कुमार, अतुल सिंह, मयंक दीक्षित, मनीष, अंकिता, मानिका, सिंह साक्षी, नीलम नेहा पांडेय रही। मैच कराने में व्यायम शिक्षक श्याम सुंदर यादव ने सहयोग किया। विजेता टीम को डीएम की पत्नी तनुषा टीआर ने खिलाड़ियों काे सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।