{"_id":"6a86b40058a2bac7060966d2","slug":"video-dispute-between-guard-and-staff-at-medical-college-video-of-indecency-goes-viral-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेडिकल कॉलेज में गार्ड और स्टाफ में विवाद, अभद्रता का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेडिकल कॉलेज में गार्ड और स्टाफ में विवाद, अभद्रता का वीडियो वायरल
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में नो पार्किंग को लेकर गार्ड और स्टाफ के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नो पार्किंग क्षेत्र में स्कूटी खड़ी करने से मना करने पर स्टाफ और गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान स्टाफ की ओर से गार्ड के साथ अभद्रता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
वायरल वीडियो एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का है। वीडियो में गार्ड और स्टाफ के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि गार्ड ने इमरजेंसी परिसर में नो पार्किंग स्थान पर स्कूटी खड़ी करने से स्टाफ को रोक दिया। इसी बात से विवाद बढ़ गया और स्टाफ ने गार्ड के साथ जमकर गाली-गलौज की। समझाने के बाद भी स्टाफ नहीं माना।
वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।