Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
VIDEO : गायब किशोरी को ढूंढने के लिए चौकी इंचार्ज ने लिए 10 हजार, फिर भी नहीं ढूंढा; ग्रामीणों ने किया हंगामा
{"_id":"66e6c9ffae866f3c15071d45","slug":"video-gayab-kashara-ka-dhadhana-ka-le-caka-icaraja-na-le-10-hajara-fara-bha-naha-dhadha-garamanae-na-kaya-hagama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गायब किशोरी को ढूंढने के लिए चौकी इंचार्ज ने लिए 10 हजार, फिर भी नहीं ढूंढा; ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गायब किशोरी को ढूंढने के लिए चौकी इंचार्ज ने लिए 10 हजार, फिर भी नहीं ढूंढा; ग्रामीणों ने किया हंगामा
उत्तर प्रदेश के एटा में गायब युवती का 17 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर घेराव किया। नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया।
मामला शकरौली कोतवाली क्षेत्र के नगला लाल सिंह गांव का है। गांव निवासी जुगेंद्रपाल ने बताया कि 27 अगस्त को बेटी गांव में सामान लेने गई पुत्री वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके चलते बीते 30 अगस्त को पुत्री की गुमशुगी दर्ज करा दी थी। बार-बार चौकी के चक्कर काट रहा हूं।
बताया कि चौकी इंचार्ज विपिन कुमार भाटी ने पुत्री की तलाश करने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की। पैसे देने के बावजूद बेटी को नहीं ढूंढा। पूछने के लिए चौकी आए तो चौकी इंचार्ज ने फटकार लगाई। वहां से भगा दिया। इसी से तंग परेशान होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शाहनगर टिमरूआ चौकी का घेराव किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।