बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The road is empty for the pilgrims, and the common man is in trouble.

VIDEO: कांवड़ यात्रा के डायवर्जन से जनता बेहाल....बसें बंद, ऑटो पर रोक; मुसीबत झेल रहे ग्रामीण

Pankaj Jain पंकज जैन
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:46 AM IST
The road is empty for the pilgrims, and the common man is in trouble.
आवागढ़। कांवड़ यात्रा के नाम पर लागू किए गए यातायात डायवर्जन से एटा-टूंडला मार्ग पर आम जनमानस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार से मंगलवार दोपहर तक रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। मुख्य मार्ग पर ऑटो और अन्य थ्री व्हीलर वाहनों के आवागमन पर भी रोक के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मजबूरी में ग्रामीण रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को दो से चार गुना तक किराया देना पड़ा। भीषण गर्मी में सड़क किनारे बसों और वाहनों का इंतजार करते छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग व्यवस्था की बेबसी की तस्वीर दिखाते नजर आए। यात्रियों का कहना है कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए यातायात डायवर्जन जरूरी है, लेकिन क्या आम जनता की सुरक्षा और सुविधा की कीमत पर ही यह व्यवस्था संभव है? एटा से टूंडला के बीच रोडवेज बसों का संचालन बंद होने के बाद यात्रियों के सामने सबसे बड़ी समस्या आवागमन की रही। टूंडला से एटा या आवागढ़ आने वाले लोगों को सीधे वाहन नहीं मिले। ऑटो चालक पुलिस कार्रवाई के डर से मुख्य मार्ग पर जाने से बचते रहे। कई वाहन ग्रामीण रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर यात्रियों को लेकर पहुंचे। इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ा। सामान्य किराये में होने वाली यात्रा के लिए कई लोगों को मजबूरी में कई गुना अधिक रकम खर्च करनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई जिन्हें रोजमर्रा के काम से एटा, टूंडला या बीच के कस्बों तक जाना था। यात्रियों का सवाल है कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जब मुख्य मार्ग पर व्यापक डायवर्जन लागू किया जा सकता है, तो आम यात्रियों के लिए पहले से पर्याप्त वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था क्यों नहीं बनाई गई? दूसरी ओर सड़क पर कई जगह कांवड़ यात्रियों के वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों के बैठने, तेज गति से चलने और यातायात नियमों की अनदेखी की शिकायतें सामने आती हैं। नाबालिगों के वाहन चलाने और तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जब आम यात्री के ऑटो पर रोक है तो क्या कांवड़ियों के वाहनों पर भी वही यातायात नियम लागू नहीं होने चाहिए? यही सवाल अब जनता प्रशासन से पूछ रही है। कांवड़ यात्रा का पारंपरिक स्वरूप संयम और श्रद्धा से जुड़ा रहा है। बुजुर्ग श्रद्धालु कंधे पर कांवड़ रखकर शांतिपूर्वक यात्रा करते थे। अब डाक कांवड़ में तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों और श्रद्धालुओं के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। एक ओर सड़क पर आम यात्री को मुख्य मार्ग पर चलने में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर तेज गति से निकलते कांवड़ जत्थों के बीच पैदल यात्रियों और दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कांवड़ जत्थों के साथ निकलने वाले भारी-भरकम डीजे भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। अत्यधिक तेज आवाज से बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यात्रियों का कहना है कि धार्मिक आयोजन में आस्था और उत्साह अपनी जगह है, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति की परेशानी की कीमत पर उत्सव नहीं होना चाहिए। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहे, यह प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन इसी के साथ एटा-टूंडला मार्ग से रोज गुजरने वाले हजारों आम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। प्रशासन को बताना होगा कि पांच दिनों तक रोडवेज बसों का संचालन बंद रखने से पहले आम यात्रियों के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी? ऑटो चालकों को मुख्य मार्ग पर चलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई? और यदि डायवर्जन जरूरी था तो आम जनता के लिए पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन क्यों उपलब्ध नहीं कराया गया? आस्था की राह में व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें कांवड़िया भी सुरक्षित रहें और आम आदमी भी परेशान न हो। सुरक्षा के नाम पर जनता को सड़क पर घंटों खड़ा रखना किसी भी व्यवस्था की सफलता नहीं कही जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जीडीए ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाया अभियान

12 Aug 2026

शुक्लागंज: ट्रांसफार्मर खराब होने से 24 घंटे गुल रही दो मोहल्लों की बिजली

11 Aug 2026

शुक्लागंज: सौ साल की मियाद बताई, 11 साल में ही दिखी सच्चाई, नवीन गंगापुल पर कई जगह हो गए गहरे गड्ढे

11 Aug 2026

शामली: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

11 Aug 2026

शामली: शिव चौक पर गूंजा हर-हर महादेव, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: पोते के सामने दादा को मारकर खा गए कुत्ते, ग्रामीणों ने किया हंगामा

11 Aug 2026

कानपुर: बदमाश को किया जिला बदर, बिठूर पुलिस ने की कार्रवाई

11 Aug 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में विष्णु एन्क्लेव और पंचशील में जर्जर सड़क और सीवर ओवरफ्लो से तंग लोगों ने लगाया जाम

11 Aug 2026

कानपुर: नशेबाजों ने युवक को दौड़ाकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

11 Aug 2026

कानपुर चिड़ियाघर में 18 दिन बाद फिर मरीं सैकड़ों मछलियां

11 Aug 2026

सादाबाद के कुंजलपुर में ट्रांसफार्मर फाल्ट से एक की मौत, दो झुलसे

11 Aug 2026

किशोर ने दौड़ा-दौड़ाकर तलवार से किए वार, VIDEO

11 Aug 2026

Tehri: सेंदुल में घर के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और 70 हजार की नकदी चोरी, ग्रामीणों में दहशत

11 Aug 2026

डीसी साहब... मेरे चाचा-ताऊ जमीन का कब्जा कर रहे हर बार शिकायत थाने में अटक रही

11 Aug 2026

करनाल एसडीएम कार्यालय में आग... फाइलें और फर्नीचर सहित सबकुछ जलकर राख

11 Aug 2026

कानपुर: जीआईसी परिसर में 4.92 करोड़ के इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

11 Aug 2026

फतेहपुर: नाले से कब्जा हटवाने पहुंचे लेखपाल को चप्पलों से पीटा, दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

11 Aug 2026

HPRCA Exam Centre: फर्जी आवेदन से परीक्षा केंद्र बदलवाने का आरोप, आयोग की शिकायत पर युवती और रिश्तेदार पर केस

बल्लभगढ़ में कोर्ट के आदेश पर HSVP ने सड़क पर खड़ी की सीमेंट की दीवार

11 Aug 2026

फरीदाबाद में शहीद मनोज कुमार को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

11 Aug 2026

शराब की पेटियों के बीच जाम और डांस: अंजनिया के कथित शराब गोदाम का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग पर उठे सवाल

11 Aug 2026

Baghpat: राहुल गांधी को पीएम बनाने की मन्नत लेकर पिता, बेटा और पोता लाए कांवड़

11 Aug 2026

सोनीपत पावर ग्रिड के खिलाफ किसानों का धरना 64वें दिन भी जारी, बोले- पहले पूरा भुगतान, फिर काम

11 Aug 2026

सोनीपत शहीदों की याद में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रदेशाध्यक्ष रही शामिल

11 Aug 2026

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा जींद

11 Aug 2026

सोनीपत ब्रिगेडियर ओपी चौधरी के निधन से इनेलो परिवार को अपूर्णीय क्षति : अभय सिंह चौटाला

11 Aug 2026

पाश्तून रेस्टोरेंट के बेसमेंट में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

शिक्षक एमएलसी चुनाव में जुटे सपा नेता बरेली मंडल प्रभारी ने किया जीत का दावा

11 Aug 2026

CG: महावीर कोलवाशरी से 19.75 टन कोयले का गबन, लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

11 Aug 2026

Damoh News: कलेक्शन राशि लूट का खुलासा, फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ रची थी लूट की साजिश

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed