{"_id":"6980ac93eb2569a244056394","slug":"video-workers-constructing-drain-were-pelted-with-stones-two-were-injured-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नाला निर्माण कर रहे मजदूरों पर पथराव, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नाला निर्माण कर रहे मजदूरों पर पथराव, दो घायल
एटा के अलीगंज क्षेत्र के गांव मितौलिया में नाला निर्माण कर रहे मजदूरों पर गांव के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें घायल हुए दो मजदूरों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाला निर्माण का विरोध कर रहे गांव के लोगों ने पथराव से पहले नाले की तोड़फोड़ कर दी, इसका वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। कंपिल मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से नाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिसको आगरा की कार्यदायी संस्था पीएस जैना करा रही है। निर्माण के दौरान कुछ मकानों की सीढि़यां आ रही हैं। इसी वजह से कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सोमवार दोपहर को विवाद बढ़ने पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए नाले की तोड़ फोड़ कर दी। इसके बाद पथराव शुरू कर दिया। अचानक दर्जनों पत्थर एक साथ फेंके जाने पर मजदूर भयभीत होकर जान बचाने को भागने लगे। पथराव में दो मजदूर पत्थर लगने से घायल हुए हैं। कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर चंद्रचूर्ण सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के आने पर हमलावर भाग गए। पथराव के वायरल हुए वीडियो में एक युवक मकान की छत से पत्थर फेंकते दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही अनेक युवक पथराव करते दिख रहे हैं। सीओ अलीगंज नीतिश गर्ग ने कहा कि वीडियो को देखकर पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था को पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।