{"_id":"69b58a21f10c0654960f9d10","slug":"video-ammonia-gas-leak-at-cold-storage-in-fatehpur-sparks-panic-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी
धाता थाना क्षेत्र के देवरार गांव के पास स्थित अभय कोल्ड स्टोर में शुक्रवार रात करीब नौ बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस की तेज दुर्गंध फैलते ही कोल्ड स्टोर में मौजूद कर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। तब तक गैस की दुर्गंध करीब 500 मीटर तक फैल गई जिससे आसपास के गांवों के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया जा सका।
दमकल विभाग की विभाग ने बताया कि प्लांट में पाइप लीकेज होने से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। दुर्गंध महसूस होने पर ऑपरेटर ने मैनेजर सौरभ को सूचना दी। कोल्ड स्टोर में मौजूद करीब 70 से 80 कर्मियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। स्टोर की मैकेनिकल टीम ने टैंक का वाल्व बंद कर गैस के प्रवाह को रोकने की कोशिश की लेकिन पाइप में मौजूद गैस का रिसाव जारी रहा।
सूचना पर खागा दमकल टीम और सीएफओ जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। रात करीब 11 बजे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर प्लांट के अंदर फैली गैस को नियंत्रित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, धाता पुलिस और कौशाम्बी की दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल और टेक्नीशियन लायक सिंह की मदद से करीब चार घंटे बाद गैस रिसाव पूरी तरह बंद कराया जा सका। सीएफओ जसबीर सिंह ने बताया कि पाइप लीकेज के कारण अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इसे ठीक कर हालात सामान्य कर दिए गए हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।