{"_id":"69b53adaaaec0bb189063513","slug":"video-teenager-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-in-budaun-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत, मौसेरे भाई की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत, मौसेरे भाई की हालत नाजुक
Mukesh Kumar
Updated Sat, 14 Mar 2026 04:09 PM IST
Link Copied
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके मौसेरे भाई की हालत नाजुक है। उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गांव मूसाझाग निवासी 15 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र मुन्ने अपने मौसेरे भाई उमेश पुत्र ओमपाल, निवासी गांव संजरपुर थाना उझानी के साथ बाइक से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। 20 फरवरी की सुबह दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात सुरेंद्र की मौत हो गई। वहीं घायल उमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। पुलिस ने मृतक सुरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।