{"_id":"69e611a05f3ad7827c0a9551","slug":"video-elderly-father-murdered-in-property-dispute-at-shikohabad-in-firozabad-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छोटे बेटे ने की बुजुर्ग की हत्या, खून से सनी लाश को देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छोटे बेटे ने की बुजुर्ग की हत्या, खून से सनी लाश को देख कांप गए लोग
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सुंदर में रविवार रात संपत्ति विवाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग सुघर सिंह की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके छोटे बेटे पर लगा है, जो घटना के बाद से अपने परिवार सहित फरार है। मूल रूप से नसीरपुर थाना क्षेत्र के बडाईपुर निवासी सुघर सिंह (80) का खेत घर से कुछ ही दूरी पर शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला सुंदर में है। रविवार रात सुघर सिंह हर रोज की तरह खेत पर बनी कोठरी पर सोए थे। रात में उनकी बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार तड़के बड़ा बेटा मलखान सिंह खेत पर बनी कोठरी से भूसा लेने गया तो उसने पिता का लहुलूहान शव देखा। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष मलखान सिंह ने अपने छोटे भाई जर्मन सिंह निवासी माधौगंज, शिकोहाबाद पर पिता की हत्या संपत्ति विवाद में किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शक के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जर्मन सिंह के घर पर दबिश दी तो उसके घर पर ताला लटका मिला और परिवार सहित वह फरार था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।