{"_id":"6891d030722292c14f0a4c32","slug":"video-firozabad-medical-college-principal-himself-cleaned-the-ultrasound-machine-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य ने खुद साफ की अल्ट्रासाउंड मशीन, लापरवाह स्टाफ को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य ने खुद साफ की अल्ट्रासाउंड मशीन, लापरवाह स्टाफ को लगाई फटकार
फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज की 200 शैय्या बिल्डिंग में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर का मंगलवार को प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन को देखा, तो वह धूल और गंदगी से भरी हुई थी।
इस पर प्राचार्य ने वार्ड बॉय से कपड़ा मंगवाया और खुद मशीन को साफ करना शुरू कर दिया। उन्होंने स्टाफ नर्स को भी बताया कि सफाई का सही तरीका क्या होता है और मशीन को किस तरह साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान समय से न पहुंचने वाले स्टाफ को डॉ. गोयल ने फटकार भी लगाई। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों की सुविधाओं में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
प्राचार्य के इस व्यवहार को देखकर मरीजों और तीमारदारों ने सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे स्टाफ में भी जिम्मेदारी का भाव बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।