{"_id":"6a6ce7f26e28fdf1600398ba","slug":"video-5-mm-of-rain-in-half-an-hour-city-submerged-roads-waterlogged-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे में हुई पांच एमए बारिश, डूबा शहर,जलमग्न हुई सड़कें; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे में हुई पांच एमए बारिश, डूबा शहर,जलमग्न हुई सड़कें; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:52 PM IST
Link Copied
सावन के दूसरे दिन शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे हुई महज पांच मिमी मानसूनी बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन शहर की करीब 25 छोटी-बड़ी सड़कें जलमग्न हो गईं। 30 से अधिक छोटे-बड़े नालों के चोक होने से बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
नगर पालिका ने इस वर्ष करीब आठ करोड़ रुपये खर्च कर 27 बड़े और 52 छोटे नालों की सफाई कराने का दावा किया था, लेकिन पहली ही तेज बारिश में दावों की हकीकत सामने आ गई। कई स्थानों पर लोग खुद डंडे से नालों का जाम खोलते नजर आए, जबकि जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रास्ता बदलकर आवागमन करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।