{"_id":"6a79a127e73d634b270ac111","slug":"video-criminal-with-rs25000-bounty-arrested-in-encounter-in-connection-with-muhammadabad-kidnapping-case-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:30 PM IST
Link Copied
गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद के चर्चित मूक-बधिर बालिका के किडनैपिंग मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को सोमवार देर रात मुहम्मदाबाद और नोनहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजा गया। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद पुलिस सोमवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान तिवारीपुर मोड़ के पास दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से गौसपुर की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों मोटरसाइकिल तेज कर कठवामोड़ की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित करते हुए उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। गौसपुर हवाई पट्टी के पास खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।