{"_id":"682888e0bb8d56bdfb04ee97","slug":"video-gada-ma-chhatara-na-faka-emapa-ka-upamakhayamatara-ka-patal-ka-narabja-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में छात्रों ने फूंका एमपी के उपमुख्यमंत्री का पुतला, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में छात्रों ने फूंका एमपी के उपमुख्यमंत्री का पुतला, की नारेबाजी
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से भारतीय सेना पर दिए गए बयान पर गोंडा के छात्रों में उबाल है। शनिवार को छात्र पंचायत की ओर से शहर के एलबीएस चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय की अगुवाई में उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की गई। शिवम ने कहा कि जिस प्रकार पूरा देश इस समय भारतीय सेना के सम्मान में खड़ा है। वहीं सत्ता पक्ष के ही कुछ नेता लगातार देश के सैनिकों के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। संगठन के उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सत्ता पक्ष की पार्टी जो स्वयं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ती है, उन्हीं के नेता सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रिंस गुप्ता, शहजाद अहमद, सतीश मिश्र, शुभम तिवारी, अमित तिवारी, सूरज शुक्ला, अभिषेक तिवारी, विवेक शुक्ला, प्रवीण मिश्र, शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।