{"_id":"67d2e228318301b6ce024615","slug":"video-gada-ma-khal-gaii-fal-ka-hal-anatha-bcaca-ka-bta-gaii-mathaii-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गोंडा में खेली गई फूलों की होली, अनाथ बच्चों को बांटी गई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गोंडा में खेली गई फूलों की होली, अनाथ बच्चों को बांटी गई मिठाई
होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। कहीं पर फूलों की होली खेली गई तो कहीं पर अबीर गुलाल से लोग एक दूसरे को रंगते नजर आए। आवास विकास के प्रेरणा पार्क में चल रही नियमित योग कक्षा में उपस्थित समस्त योग साधकों ने फूलों और गुलाल संग खेली होली। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इसे आपसी सौहार्द के रूप में ही मनाना चाहिए।
यह रंगों का त्योहार हमारे जीवन में रंग और आनन्द का सन्देश देता हैI जहां तमाम प्रकार की बीमारियों और नकारात्मकता से लोगों का जीवन बेरंग हो जाता हैI ऐसे में योग के नियमित अभ्यास से हम सब अपने जीवन से इन सभी दुखों और बुराइयों को मिटा कर जीवन में नित नए आनंद का रंग भर सकते हैं और हमारे जीवन का प्रत्येक दिन होली का दिन बन जाता है।
उन्होंने लोगों को जल सरंक्षण का संदेश देते हुए बिना पानी के और रसायन मुक्त प्राकृतिक होली खेलने की अपील की। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि पानी अमूल्य है, हम सबको इसे बचाना चाहिए। अगर हम पानी को यूं ही व्यर्थ करते रहे तो आने वाली पीढ़ी को जल के संकट से जूझना पड़ सकता है।
इस अवसर पर- डॉ टी पी जैसवाल,डॉ शिव प्रताप वर्मा, शिव पूजन, अश्वनी कुमार,मनीष दूबे, विजय श्रीवास्तव, प्रतिभा,रश्मि टण्डन, नित्या सिंह, तृप्ति,प्रमिला,संतोष,नेहा, अनिका,अयांश, विकास,ललिता देवी, आदि मौजूद रहे।
वहीं, सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन के तत्वावधान में अध्यक्ष अविनाश सिंह के नेतृत्व में बालगृह गोंडा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि डॉ शिवांगी राज व डॉ रमेश पांडे रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ पीयूष रंजन ने किया। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह व डॉ अरुण सिंह ने कहा कि अनाथालय गोंडा में जाकर के बच्चों के साथ होली मनाई, इसके साथ ही अनाथालय में बच्चों को मिठाइयां बांटी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।