{"_id":"67d292021fbf44c25b0ff49a","slug":"video-rss-celebrated-saffron-holi-in-shahjahanpur-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में आरएसएस ने मनाई भगवा होली... हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में आरएसएस ने मनाई भगवा होली... हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग-गुलाल
शाहजहांपुर के विसरात घाट स्थित हनुमतधाम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत भगवा होली का आयोजन किया गया। इस बीच गीतों पर नृत्य करते हुए गुलाल लगाया गया। भगवा होली से पूर्व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने संघ गीत गाकर ध्वज प्रणाम किया। तत्पश्चात ब्रज में होरी रे रसिया, होली खेले रघुबीर अवध में आदि गीतों पर नृत्य किया। हरियारों ने भगवा गुलाल खेला। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाया व होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभाग संघ चालक रवि मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजय पाठक, महानगर प्रचारक मंजीत, विभाग कार्यवाह अनिल, रामकुमार, विशेष कुमार, अभिनव, रजनीश, रोचक, सरवन, सर्वेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।