{"_id":"67d95557de02824c6506dee4","slug":"video-gada-ma-malyakana-ka-le-parakashhaka-ka-thae-gae-tapasa-19-maraca-sa-shanpr-haga-malyakana-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गोंडा में मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को दिए गए टिप्स, 19 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गोंडा में मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को दिए गए टिप्स, 19 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन
गोंडा जिले में फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो रहा है।
मूल्यांकन के लिए बोर्ड स्तर से ही परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिए गए। साथ ही उन्हें मूल्यांकन के तौर तरीकों के बारे में बताया गया।
वैसे पर्यवेक्षक की तैनाती के साथ ही हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया जा रहा है। मूल्यांकन वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे में होगी। राज्य व जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से इसको जोड़ा जाएगा।
इसके साथ ही मूल्यांकन की हरेक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चंद्र ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।