{"_id":"680ca00f48584b815d01f8b7","slug":"video-gada-ma-yataraya-sa-bhara-dabldakara-bsa-anayatarata-hakara-palta-16-yatara-ghayal-2025-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में यात्रियों से भरी डबलडेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 16 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में यात्रियों से भरी डबलडेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 16 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश के गोंडा में शनिवार को एक डबलडेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चार यात्रियों की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज, गोंडा के लिए रेफर किया गया है। हादसा करनैलगंज क्षेत्र के कटरा शाहबाजपुर के मजरा बाबूपुरवा में हुआ।
सुबह करीब 10 बजे एक डबलडेकर बस दिल्ली सवारी लेकर नवाबगंज जा रही थी। भंभुआ के निकट रेलवे क्रॉसिंग बंद होने और आरटीओ की चेकिंग के कारण चालक ने बस को सिंगल रोड पर उतार दिया। वह बरगदी कोट से होकर कटरा शाहबाजपुर के रास्ते करनैलगंज की तरफ जा रहा था।
रास्ते में बाबूपुरवा के पास बिजली का तार बस के ऊपरी हिस्से में फंस गया। इस पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस का चक्का निकल गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बीके सिंह के घर पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में घर में खाना बना रही प्रियंका भी घायल हो गईं।
बताया गया कि बस में यात्रियों से ज्यादा लोड सामान का था। यह दिल्ली से लाया जाता है। सामान का लोड अधिक होने से बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद बस चालक व क्लीनर फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल श्रीधर पाठक, इंस्पेक्टर क्राइम सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने मेंम मदद की। इसके बाद जेसीबी बुलाकर बस को एक तरफ कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।