{"_id":"67ea4854d5f06db0bb079422","slug":"video-gada-malka-ka-tarakaka-oura-khashahal-ka-le-maga-thaaae-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गोंडा: मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गोंडा: मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी दुआएं
मेल मिलाप और सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-फित्र (ईद) का त्योहार सोमवार को मनाया जा रहा है। शहर के गोंडा ईदगाह में ईद उल फित्र की नमाज इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने पढ़ाई । नमाज के बाद मुल्क में खुशहाली तरक्की और अमनो शांति के लिए दुआ मांगी गई। ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों में भी इंतजाम किया गया था। शहर के फैजाबाद रोड निदा ए या रसूलुल्लाह मस्जिद, कचहरी मस्जिद, शहर के महराजगंज रोड डिप्टी साहब मस्जिद, दरगाह हजरत सैय्यद सदरुद्दीन शाह स्थिति औलिया मस्जिद, रहमानिया मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा ग्रामीण और कस्बा क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
ईद को लेकर नगर पालिका की ओर से शहर में साफ सफाई कराई गई है। वहीं शांति पूर्ण माहौल में ईद मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी इबादतगाहों पर प्रशासनिक व पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल के जवानों को सुरक्षा और निगरानी में लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।