{"_id":"6797714393c72a7b0108e2fe","slug":"video-gonda-mahakabha-ka-le-parayagaraja-jana-ka-umaugdha-lga-radavaja-bsa-fal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Gonda: महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने को उमड़े लोग, रोडवेज बसें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Gonda: महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने को उमड़े लोग, रोडवेज बसें फुल
प्रयागराज में महाकुंभ स्नान व मेला देखने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज डिपो परिसर खचाखच भरा रहा। गोंडा से अयोध्या होकर प्रयागराज जाने वाली बसें एकदम से फुल चल रही हैं। उसमें बैठने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। व्यवस्था संभालने में रोडवेज के कर्मी पूरे दिन लगे रहे। यही नहीं, करीब 100 से अधिक निजी वाहन से 12 हजार तीर्थ यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं।
गोंडा डिपो के बेड़े में 109 बसें हैं। वहीं, महाकुंभ मेला को लेकर 200 और बसें डिपो से अटैच की गई हैं। जो लगातार गोंडा से प्रयागराज और प्रयागराज से गोंडा चलाई जा रही हैं। प्रयागराज मेला को लेकर यहां से कई बसें पूर्व से चलाई जा रही हैं। सोमवार की दोपहर दो बजे तक 25 बसें रवाना की जा चुकी थीं।
इसके बाद भी रोडवेज पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। ग्रामीण इलाकों से लोग टेंपो, ई रिक्शा व अन्य साधनों से रोडवेज पहुंचते रहे। सिर पर गठरी रखकर लोग स्नान के लिए प्रयागराज जाने को उत्साहित रहे। जिससे पूरे परिसर में यात्रियों की भीड़ रही। अयोध्या और प्रयागराज जाने वाली बसें फुल रहीं। रोडवेज के कर्मी अनाउंस करके बसों को सही स्थान पर खड़ा करने और यात्रियों को सुविधा के अनुसार बैठाने के लिए प्रयास करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।