Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO : सुबह बाग में घेरा... फिर मंशाराम अवस्थी को चाकू से गोदकर मार डाला, बचाने आए चाचा को भी किया लहूलुहान
{"_id":"6720974bcf5dde729907a8e6","slug":"video-sabha-bga-ma-ghara-fara-masharama-avasatha-ka-caka-sa-gathakara-mara-dal-bcana-aae-caca-ka-bha-kaya-lhalhana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुबह बाग में घेरा... फिर मंशाराम अवस्थी को चाकू से गोदकर मार डाला, बचाने आए चाचा को भी किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुबह बाग में घेरा... फिर मंशाराम अवस्थी को चाकू से गोदकर मार डाला, बचाने आए चाचा को भी किया लहूलुहान
उत्तर प्रदेश के गोंडा में मंगलवार को रास्ते के विवाद को लेकर आरोपियों ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। बचाने आए चाचा पर भी हमला करके लहूलुहान कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया निदानपुरवा गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गांव निवासी नंदलाल अवस्थी और गांव के एक दलित परिवार के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह करीब 9 बजे नंदलाल का बेटा मंशाराम अवस्थी (26) गांव के पास स्थित बाग की ओर गया था।
यहां पर आरोपियों ने उसे घेर लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचाव के दौड़े उसके चाचा बबलू अवस्थी पर भी हमला बोल दिया। आरोपियों के परिजन ने मिलकर मंशाराम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बबलू पर भी चाकू से हमला किया। उसे भी लहूलुहान कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।