{"_id":"6982dab16f7b76d35207cf36","slug":"video-video-bhakata-ka-raga-ma-sarabra-haaa-shahara-thhamathhama-sa-nakal-sapataraga-nashana-yatara-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भक्ति के रंगों में सराबोर हुआ शहर, धूमधाम से निकली सप्तरंगी निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भक्ति के रंगों में सराबोर हुआ शहर, धूमधाम से निकली सप्तरंगी निशान यात्रा
श्री श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर आस्था के रंगों में रंगा नजर आया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत भव्य सप्तरंगी निशान शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बाबा खाटू श्याम की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा के लिए दो अलग-अलग स्थानों से भक्तों का हुजूम उमड़ा। पहली यात्रा रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से और दूसरी यात्रा चौक बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई।
दोनों यात्राएं पारंपरिक बैंड-बाजों, भजन-कीर्तन और श्याम प्रेमियों के जयघोष के साथ बड़गांव पुलिस चौकी होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचीं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्याम मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने विधि-विधान से बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित किए और दिव्य दर्शन कर मंगलकामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।