{"_id":"69f88a44a8df8fc5d508bff0","slug":"video-video-gada-ma-jhalmaugdha-ka-satha-bgal-vajaya-ka-jashana-bhajapa-karayakaratao-ka-anakha-athaja-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा में झालमुड़ी के साथ ‘बंगाल विजय’ का जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का अनोखा अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा में झालमुड़ी के साथ ‘बंगाल विजय’ का जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का अनोखा अंदाज
पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाने का अनोखा तरीका अपनाया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के एलबीएस चौराहे पर राहगीरों और आम लोगों को झालमुड़ी बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क किनारे मिलने वाली पारंपरिक बंगाली स्नैक ‘झालमुड़ी’ का स्वाद चखा था, जिसके बाद यह व्यंजन देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। उसी को प्रतीक बनाकर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी और लोगों के बीच झालमुड़ी वितरित कर जीत की खुशी साझा की। राहगीरों ने भी इस अनोखे अंदाज को सराहा और खुशी में शामिल हुए।
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह जश्न बंगाल की संस्कृति और वहां की पहचान को सम्मान देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।