{"_id":"6a5de5e485e66deda80b88fd","slug":"video-video-gada-ma-sakaugdhata-mathana-samatata-sapana-khal-sa-thara-ha-raha-naii-paugdhha-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में सिकुड़ते मैदान, सिमटते सपने; खेल से दूर हो रही नई पीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में सिकुड़ते मैदान, सिमटते सपने; खेल से दूर हो रही नई पीढ़ी
माध्यमिक विद्यालयों में मान्यता के लिए खेल मैदान अनिवार्य हैं, लेकिन जिले के कई राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में मैदान सिकुड़ते जा रहे हैं। कहीं मैदान का दूसरा उपयोग होने लगा है तो कहीं रखरखाव के अभाव में झाड़ियां उग आई हैं। इसका सीधा असर खेल गतिविधियों पर पड़ा है और कई विद्यालयों में वर्षों से कोई प्रतियोगिता तक नहीं हुई।
शहर के सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला का मैदान इसकी बानगी है। कभी यहां वॉलीबॉल समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं, लेकिन अब मैदान वीरान पड़ा है। मैदान में बड़ी-बड़ी झाड़ियां और पेड़ उग आए हैं। वॉलीबॉल के लिए लगाए गए स्टैंड जंग लगने से खराब हो रहे हैं। खेल सामग्री और मैदान की अनदेखी से यहां खेल गतिविधियां लगभग पूरी तरह बंद हो गई हैं।
वहीं गांधी विद्यालय, रेलवे कॉलोनी में मैदान का करीब आधा हिस्सा दूसरे उपयोग के लिए किराये पर दे दिया गया है। जिस मैदान पर कभी फुटबॉल सहित अन्य खेलों का अभ्यास होता था, वहां अब खिलाड़ियों की जगह झाड़ियां और सन्नाटा दिखाई देता है। मैदान के सीमित हो जाने से विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।