{"_id":"69fd8fe2e1e09175dc069ce9","slug":"video-video-gada-ma-thavapatana-madal-ka-211-lkha-samarata-matara-upabhakatao-ka-rahata-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा में देवीपाटन मंडल के 2.11 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा में देवीपाटन मंडल के 2.11 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत
देवीपाटन मंडल के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने प्री-पेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त कर दिया है, जिससे अब उपभोक्ता पहले की तरह पोस्ट-पेड सिस्टम के तहत बिजली उपयोग कर सकेंगे और बाद में बिल का भुगतान करेंगे।
मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में कुल करीब 14.5 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 2.20 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 96 प्रतिशत यानी 2.11 लाख उपभोक्ता प्री-पेड व्यवस्था में शामिल थे।
अब इस व्यवस्था के खत्म होने से उपभोक्ताओं को हर महीने मोबाइल संदेश के जरिए बिल की जानकारी मिलेगी और वे घर बैठे भुगतान कर सकेंगे।
पिछले कुछ समय से उपभोक्ताओं की ओर से स्मार्ट मीटर के तेज चलने और बार-बार रिचार्ज की अनिवार्यता को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं। कई स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन भी हुए थे। इन शिकायतों के मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है।
देवीपाटन मंडल में सबसे अधिक लाभ गोंडा जिले के उपभोक्ताओं को मिलेगा। यहां 80,763 उपभोक्ता प्री-पेड स्मार्ट मीटर से जुड़े थे, जबकि बहराइच में 70,555 और बलरामपुर व श्रावस्ती मिलाकर 59,834 उपभोक्ता इस व्यवस्था में शामिल थे।
अधिकारियों के अनुसार सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सत्यापित किए जा चुके हैं। करीब 52,215 उपभोक्ता मोबाइल एप के माध्यम से अपने बिजली उपभोग की निगरानी भी कर रहे हैं।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि शासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा और नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।