{"_id":"69ee09fa4bc231104e09bddb","slug":"video-video-karagara-matara-thara-saha-cahana-bl-mahalo-ka-varathha-ha-sapa-kagarasa-samata-para-vapakashha-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान बोले- महिलाओं के विरोधी है, सपा कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान बोले- महिलाओं के विरोधी है, सपा कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष
उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को जिले के दौरे के दौरान विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और महिला आक्रोश का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष महिलाओं के सम्मान के खिलाफ खड़ा दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण विधेयक के दौरान विपक्षी दलों ने न सिर्फ विरोध किया, बल्कि इसके गिरने पर खुशी भी जताई। इस रवैये से देशभर की महिलाओं में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं, ऐसे में विपक्ष की यह सोच जनता के सामने उजागर हो चुकी है। दारा सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है, वहीं विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को भटकाने में लगा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में महिला मतदाता ऐसे दलों को करारा जवाब देंगी। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी में इस समय विद्रोह की स्थिति बनी हुई है। जल्द ही आप के कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दौरे के दौरान मंत्री ने महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रैली निकालकर विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर विधायक प्रेमनरायन पांडेय, प्रभात वर्मा, विनय कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राजभर, वंदना गुप्ता, वर्षा सिंह आदि मौजूद रहीं। मंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों से साथ बात कर विभिन्न योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।