{"_id":"6a67583d93d548eb60096714","slug":"video-house-in-hamirpur-collapses-like-a-house-of-cards-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया मकान
मौदहा कस्बे के मोहल्ला बड़ा कसौड़ा में सोमवार सुबह एक पुराना और जर्जर मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में पड़ोसी के मकान को भी क्षति पहुंची है, वहीं मलबा मुख्य रास्ते पर फैल जाने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते रास्ता बंद कर दिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पूर्व सभासद उमेश ओमर ने बताया कि यह मकान उनका पुश्तैनी था और काफी जर्जर स्थिति में था। मकान में बिजली विभाग का एक पोल भी लगा हुआ था। मकान का पुनर्निर्माण कराने के उद्देश्य से वह पिछले लगभग आठ वर्षों से बिजली विभाग से इस पोल को हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ओमर ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगने पर बिजली विभाग ने उन्हें लगभग 80 हजार रुपये का नोटिस भी भेजा था।
सोमवार की सुबह जब मकान के गिरने की आशंका बढ़ी, तो स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए दोनों ओर से रास्ते को आवागमन के लिए बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद, मकान ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।