{"_id":"69d650993c6ab358940c5eba","slug":"video-teenager-dies-after-tree-falls-during-storm-incident-caught-on-video-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंधी में पेड़ गिरने से किशोर की मौत, वीडियो हुआ रिकॉर्ड; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में पेड़ गिरने से किशोर की मौत, वीडियो हुआ रिकॉर्ड; VIDEO
जौनपुर जनपद में मंगलवार की रात तेज आंधी आई। रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई तेज आंधी और तूफान के चलते जगह-जगह पेड़ और टीनशेड गिरने की घटनाएं सामने आईं। इसी बीच मुंगराबादशाहपुर के पकड़ी गोदाम स्थित मछलीशहर मार्ग पर रात लगभग 9 बजे एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर साइकिल से जा रहे एक किशोर की मौत हो गई।
मनीष गौतम उर्फ भंडारी (17 )पुत्र मनोज गौतम निवासी मछलीशहर रोड स्थित मोहल्ला पकड़ी गोदाम मुंगराबादशाहपुर किसी जरूरी कार्य से साइकिल से घर जा रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक पुराना पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर पड़ा और मनीष उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को हटाकर घायल किशोर को बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी का कहना है कि पेड़ गिर जाने से युवक की मौत हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।