Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
A captivating performance of Kathak at Sri Krishna Adarsh Inter College, artist Sanjay Srivastava enthralled the audience.
{"_id":"6a7de711c7e3ad6ba20b017d","slug":"video-a-captivating-performance-of-kathak-at-sri-krishna-adarsh-inter-college-artist-sanjay-srivastava-enthralled-the-audience-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में कथक नृत्य का किया गया प्रचार-प्रसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में कथक नृत्य का किया गया प्रचार-प्रसार
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:24 PM IST
Link Copied
बड़ागांव स्थित श्रीकृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में कथक नृत्य के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से वरिष्ठ कलाकार संजय श्रीवास्तव धर्मेश्वर ने कथक की संक्षिप्त प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई। इसके बाद उन्होंने शिव वंदना और शिव-शंकर महादेव पर सुंदर अंग संचालन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथक के भाव पक्ष को प्रदर्शित करने के लिए कलाकार ने कथक के ऐतिहासिक कलाकार बिंदादीन महाराज की रचना ठुमरी ‘कान्हा मैं तोसे हारी’ पर भाव, ग्रीवा संचालन और पद संचालन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में चक्रदार परनों को तबला और सितार के अनूठे संगम के साथ प्रस्तुत किया गया।
प्रस्तुति के दौरान विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों ने कलाकार का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राम कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।