{"_id":"67fcff65dad87910880ff5ee","slug":"video-angry-family-members-created-ruckus-in-the-nursing-home-due-to-the-death-of-a-woman-in-jhansi-2025-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में महिला की मौत से नाराज परिजनों ने नर्सिंग होम में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में महिला की मौत से नाराज परिजनों ने नर्सिंग होम में किया हंगामा
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:58 PM IST
Link Copied
झांसी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बाजना गांव निवासी शांति (32) रविवार को दीवार गिरने से उसकी चपेट में आ गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर हड्डी चिकित्सक के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए गलत इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी स्नेहा तिवारी के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है। युवती का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।