{"_id":"69f8467c78897a23570b3318","slug":"video-forest-department-takes-major-action-at-babina-toll-plaza-seizes-precious-banned-wood-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बबीना टोल प्लाजा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बेशकीमती प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबीना टोल प्लाजा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बेशकीमती प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:40 PM IST
Link Copied
थाना बबीना इलाके के एनएच-44 हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की प्रतिबंधित नीम एवं अर्जुन की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है। कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
वन विभाग की जांच में सामने आया कि ट्रक में प्रतिबंधित नीम और अर्जुन की लकड़ियों को छूट प्राप्त प्रजाति चिलबिल की लकड़ी के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था, ताकि जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके। पकड़ी गई लकड़ी से भरा ट्रक महरौनी से बरेली की ओर जा रहा था। ट्रक चालक बृजपाल ने पूछताछ में बताया कि वाहन झांसी निवासी विकास राय का है, जबकि ट्रक में रखा माल गुरमीत सरदार नामक व्यक्ति का बताया गया है। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।