Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Leakage at multiple points in the pipeline laid under the Jal Jeevan Mission is causing inconvenience to passersby
{"_id":"6a37fcadffc18e6913018b52","slug":"video-leakage-at-multiple-points-in-the-pipeline-laid-under-the-jal-jeevan-mission-is-causing-inconvenience-to-passersby-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोंठ में जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पाइपलाइन में लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी, राहगीर भी हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोंठ में जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पाइपलाइन में लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी, राहगीर भी हो रहे परेशान
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 08:31 PM IST
Link Copied
कस्बा के मुहल्ला अखाड़ापुरा स्थित सावित्री चौराहे से लेकर शिव मंदिर तिराहे तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत डाली गई पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पाइपलाइन से हो रहे रिसाव के कारण पानी लगातार सीसी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। कार्य पूरा होने के बाद सड़क को ऊपर से बंद कर दिया गया, लेकिन अंदर डाली गई पाइपलाइन सही तरीके से नहीं जोड़ी गई, जिसके चलते अब उसमें लीकेज की समस्या सामने आ रही है। जलापूर्ति शुरू होते ही पाइपलाइन से पानी रिसकर सड़क पर फैलने लगता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।