{"_id":"680782fc7b8ca045e8033441","slug":"video-stubble-fire-broke-out-in-mauja-chamraimali-bahadurpur-and-datawali-of-samthar-in-jhansi-2025-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी के समथर के मौजा चमराइमली, बहादुरपुर और दतावली में पराली में लगी आग, 300 से 400 बीघा खेती चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के समथर के मौजा चमराइमली, बहादुरपुर और दतावली में पराली में लगी आग, 300 से 400 बीघा खेती चपेट में
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:22 PM IST
झांसी में समथर के मौजा चमराइमली, बहादुरपुर, दतावली के खेतों में भूसा के लिए खड़ी गेहूं की पराली में आग लग जाने से करीब तीन से चार सौ बीघा क्षेत्र की पराली जलकर नष्ट हो गई। मंगलवार दोपहर समथर के मौजा चमरा इमली और बहादुरपुर के खेतों में खड़ी गेहूं की पराली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी के साथ आसपास के खेतों में फैल गई और आग ने सटे हुए मौजा दतावली के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग करीब तीन-चार सौ बीघा के एरिया में फैल गई। खेतों में आग की लपटें देख आनन-फानन किसानों ने पुलिस, राजस्व विभाग और फायर बिग्रेड को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।