{"_id":"69f381ca9093c2a07e052df8","slug":"video-unseasonal-rain-accompanied-by-strong-winds-caused-wedding-tents-and-pandals-to-collapse-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश से शादी- विवाह के टेंट व पंडाल गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश से शादी- विवाह के टेंट व पंडाल गिरे
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:52 PM IST
Link Copied
मौसम ने अचानक बृहस्पतिवार को शाम लगभग साढ़े चार बजे करवट ली और तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश से क्षेत्र के कई गांवों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर तेज हवा व बारिश ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया। तेज हवा से गांवों में पाथे जा रहे ईंट के गुम्मे पानी में भीगकर खराब हो गए, जिससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा। आम के पेड़ों से फल झड़ गए। शादी- विवाह के चलते लगाए गए टेंट व पंडाल भी तेज हवा में उखड़कर उड़ गए। पुरवा गांव के पास हाई वोल्टेज बिजली का खंभा तेज हवा से टूटकर गिर गया। खंभा गिरने से आसपास के गांवों में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आज रात लगभग आठ बजे के बाद एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। ग्राम खिलारा में लक्ष्मनप्रसाद के मकान की छत पर बना टपरा उड़ गया। वहीं, कई मकानों के टिनशेड तेज हवा के कारण दूर जा गिरीं। रामकुमार के खपरैल के मकान का छान छप्पर बारिश के चलते ढह गया। आंधी बारिश के कारण पूरे 33/11 विद्युत उप केंद्र भंडरा से संबंधित सभी गांवों में आपूर्ति ठप हो गई, जो देर रात तक बहाल नहीं हो सकी। बारिश के चलते मरम्मत कार्य में भी बाधा आई, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।