{"_id":"698ddba3fceac14e560d1b7b","slug":"video-factory-manufacturing-fake-ghee-using-labels-from-renowned-companies-was-busted-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनियों के लेवल लगाकर नकली घी बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी कंपनियों के लेवल लगाकर नकली घी बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़
अबाबकपुर गांव में नामी कंपनी के मिलावटी घी के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देसी घी बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से करीब 1,080 लीटर मिलावटी घी, बड़ी मात्रा में कच्चा माल, मशीनें और फर्जी पैकिंग सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने फैक्टरी चलाने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
क्षेत्र में स्थित घी बनाने वाली कंपनी नमस्ते इंडिया के अधिकारियों को सूचना मिली कि अबाबकपुर गांव में एक फैक्टरी में नकली देसी घी तैयार किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। जब टीम फैक्टरी पहुंची, तो एक युवक मिलावटी घी बनाते हुए पाया गया पूछताछ में उसने अपना नाम राजबहादुर यादव पुत्र सिद्धेश्वर यादव बताया। मौके से वजन मापने की मशीनें, सीलिंग और पैकिंग मशीनें, अलग-अलग ब्रांडों के फर्जी लेबल और पैकिंग रैपर, प्लास्टिक जार और पाउच (100 एमएल से 5 लीटर तक) बरामद किए गए। जांच में पता चला कि फैक्टरी में घी के नाम पर रिफाइंड ऑयल और गैर-डेयरी पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी राज बहादुर ने अधिक कमाई के लालच में यह अवैध धंधा शुरू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।