{"_id":"69f9c201b0b412faca00f4fe","slug":"video-kanpur-deliberations-on-the-nuances-of-the-new-income-tax-act-2025-tax-experts-gather-on-mall-road-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नए आयकर अधिनियम 2025 की बारीकियों पर मंथन, मॉल रोड पर जुटे कर विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नए आयकर अधिनियम 2025 की बारीकियों पर मंथन, मॉल रोड पर जुटे कर विशेषज्ञ
कानपुर आयकर बार एसोसिएशन द्वारा आयकर विभाग के सहयोग से मंगलवार को मॉल रोड स्थित बीएसएनएल भवन में डायरेक्ट टैक्स स्टडी सर्किल मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में “आयकर अधिनियम, 2025” विषय पर विशेष रिफ्रेशर कोर्स के माध्यम से कराधान क्षेत्र के विशेषज्ञों, अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को नए कानून की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्य वक्ता एडवोकेट तनु श्री द्विवेदी ने “नए आयकर अधिनियम, 2025 के अनुसार अन्य व्यक्तियों की आय का असेसी की कुल आय में समावेशन” विषय पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया। उन्होंने नए प्रावधानों की कानूनी बारीकियों, आय समावेशन से संबंधित प्रक्रियाओं तथा करदाताओं एवं सलाहकारों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।