{"_id":"6996d5e5ec77d429690a2807","slug":"video-kanpur-family-went-to-a-wedding-ceremony-but-a-minor-was-found-alone-and-misdeed-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वैवाहिक समारोह में गया था परिवार, अकेला पाकर नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वैवाहिक समारोह में गया था परिवार, अकेला पाकर नाबालिग से दुष्कर्म
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी को पीड़ित पिता बारात में गए थे और उनकी पत्नी भी गांव में एक अन्य घर में बारात में शामिल थी। घर पर उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही युवक विशाल रैदास पुत्र शंकर लाल (28) घर में घुस आया और किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। गुरुवार को पीड़ित पिता महाराजपुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी चोरी के अन्य मामले में महाराजपुर से ही जेल भी भेजा जा चुका है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है आरोपी की तलाश की लिए टीमें लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।