{"_id":"6a30233e666bbbe30d0547c3","slug":"video-kanpur-six-cyber-fraudsters-arrested-for-depositing-rs250-crore-across-450-bank-accounts-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 450 बैंक खातों में 250 करोड़ जमा कराने वाले छह साइबर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 450 बैंक खातों में 250 करोड़ जमा कराने वाले छह साइबर ठग गिरफ्तार
साइबर सेल और शिवराजपुर पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीणों को जन धन खाते का लालच देकर बैंकों में उनके खाते खुलवाते थे। ठगी की रकम उसमें जमा कराते। बाद में रकम को क्रिप्टो करंसी में बदल कर बांट लेते थे। एक माह में इन लोगों ने 25 खातों में करीब 15 करोड़ की धनराशि जमा कराई थी जबकि तीन साल में 450 से अधिक बैंक खाते खुलवाए। इनमें 250 करोड़ से अधिक की रकम जमा कराई।
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायतों के आधार पर आरोपियों की सूचना मिली थी। इसके बाद सोमवार को शिवराजपुर के दरियानिवादा निवासी अशरफ खान, कमल, कुकरी के भीमरतन, राजदीप के अलावा ठठिया कन्नौज निवासी राजन कटियार व अरौल के सूरज को ग्राम बहरमापुर के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 12 डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, 10 पासबुक, पांच मोबाइल व टैबलेट मिले हैं। डीसीपी के अनुसार ठगी की रकम को क्रिप्टो करंसी में निवेश कर टेलीग्राम ग्रुप के जरिये पर्सन टू पर्सन ट्रेडिंग से बैंक खातों में भेजने का काम करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।