{"_id":"69f36a525ed85e251301a75e","slug":"video-kanpur-udyog-vyapar-mandal-executive-committee-announced-113-office-bearers-appointed-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण की कार्यकारिणी घोषित, 113 पदाधिकारी बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण की कार्यकारिणी घोषित, 113 पदाधिकारी बनाए गए
कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) की कार्यकारिणी का गुरूवार को विस्तार किया गया। किदवईनगर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्ष अचल गुप्ता ने बताया कि पूर्व में 20 पदाधिकारी घोषित किए गए थे। अब 93 अन्य पदाधिकारियों ने नाम घोषित किए गए हैं। सरदार नीतू सिंह चेयरमैन बनाए गए हैं। इसके अलावा 14 संरक्षक, 12 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 24 उपाध्यक्ष, 16 वरिष्ठ मंत्री, 26 मंत्री, 10 संगठन मंत्री, सात प्रचार मंत्री, एक जिला कार्यालय प्रभारी, एक जिला मीडिया प्रभारी और एक कर सलाहकार पद पर मनोनयन किया गया है। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी के बेटे अभिषेक त्रिपाठी को वरिष्ठ मंत्री बनाया गया है। दोनोंं पिता-पुत्र व्यापार मंडल को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस मौके पवन तिवारी, अशोक अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंह, पंकज अवस्थी, रामजी अग्रवाल, प्रदीप पांडेय, मुकेश शुक्ला, यूबी सिंह, रजत सिंह तलवार, विशाल शुक्ला, सुनील शुक्ला आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।