उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को चकेरी के कृष्णा नगर स्थित नागर जी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के स्तर को लेकर अलग-अलग राय व्यक्त की।
कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम आधारित थे, जिससे उन्हें पेपर हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। वहीं कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि कुछ खंडों में पूछे गए प्रश्न अपेक्षा से अधिक कठिन थे और उन्हें हल करने में समय लगा।
परीक्षार्थियों के अनुसार सामान्य अध्ययन और विषय आधारित प्रश्नों का संतुलन देखने को मिला। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि पर्याप्त तैयारी करने वालों के लिए परीक्षा बेहतर रही, जबकि कुछ ने प्रश्नों के चयन को चुनौतीपूर्ण बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।