{"_id":"67e94bb2adab7ed8c10f2b4f","slug":"video-sindhi-community-celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-jhulelal-with-great-pomp-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव, चेट्रीचंड पर ढोकला नृत्य कर मनाई खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव, चेट्रीचंड पर ढोकला नृत्य कर मनाई खुशियां
सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव (चेट्रीचंड) रविवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विभिन्न आयोजन हुए। ढोकला नृत्य कर लोगों ने खुशियां मनाई और प्रसाद भी वितरित किया गया।
श्री झूलेलाल अखंड ज्योति ट्रस्ट की ओर रामबाग स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर का शृंगार कर देवी-देवताओं की झांकियां भी सजाई गई। सुबह भगवान झूलेलाल की प्रभात फेरी के साथ जन्मोत्सव की शुरूआत हुई। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। समाप्ति के बाद भगवान महाआरती की गयी। समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल के प्रतीकात्मक बहराणा साहब का पूजन कर आर्शीवाद लिया। कई बच्चों का मुंडन संस्कार भी मंदिर में किया गया। रात 10:00 बजे शहर की सभी सिंधी पंचायतों, मंदिरों व समाज की प्रमुख संस्थाओं ने एक साथ मिलकर सामूहिक बहराणा साहब का विसर्जन पनकी स्थित छठ पूजन नहर में किया। फिर भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अशोक माखीजा, धर्मपाल इसरानी, लक्ष्मण आडवानी, अशोक किशनचंद्र, इंदर पमनानी, दिलीप वलेचा, राजू बुधवानी, श्याम तलरेजा, मनीष रामानी, योगी परवानी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।