सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Case: Mother and wife murdered... Sikandar continued to create havoc for one and a half hours

Kushinagar Case: मां और पत्नी की हत्या...डेढ़ घंटे तक तांडव मचाता रहा सिकंदर

Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Jan 2026 02:08 PM IST
Kushinagar Case: Mother and wife murdered... Sikandar continued to create havoc for one and a half hours
कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना इलाके के परसा गांव में रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मां और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लाश से मांस नोचकर खाने लगा। आरोपी छत से टुकड़े फेंकने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक विवाद में यह दोहरा हत्याकांड हुआ। 
रोज की तरह सोमवार की सुबह भी आरोपी सिकंदर की पत्नी प्रियंका और मां रूना देवी छत पर अलाव के पास बैठी थीं। वहीं नशे की हालत में सिकंदर पहुंचा। शराब पीने का पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसी गुस्से में सिकंदर ने छत पर रखे पत्थर के टुकड़े को उठाकर प्रियंका के सिर पर पीछे से वार कर दिया। मां बीच बचाव करने गई तो उनके सिर पर भी उसी पत्थर से हमला कर दिया। दोनों के अचेत होने के बाद सिर को कूंच दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वह छत पर तांडव मचाता रहा और इसकी भनक तक पड़ोसियों को नहीं लगी।
परसा गांव के रहने वाले बनवारी और उनकी पत्नी रूना देवी को चार बेटियां थीं। बेटे की चाहत में दर-दर दोनों ने हाजिरी लगाई। कोई भी कहीं बताता तो दोनों चले जाते, इस उम्मीद में कि उनके बुढ़ापे का सहारा उन्हें मिल जाएगा।
आखिर भगवान ने भी उनकी सुन ली और चार बेटियों प्रतिमा, शीला, शोभा, सविता के बाद बेटे ने जन्म लिया। बड़े अरमान से नाम रखा सिकंदर। बेटियों की शादी के बाद सिकंदर की शादी भी करीब चार साल पहले धूमधाम से की। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही बनवारी की मौत हो गई। 
मां और पत्नी की जिम्मेदारी सिकंदर के कंधे पर आ गई। पिता की मौत के बाद सिकंदर रोजगार के सिलसिले में बाहर कमाने गया पर उसका मन नहीं लगा तो वापस आ गया।
इधर, शादी के चार साल बाद भी बच्चे के न होने और रोजगार का कोई स्थायी माध्यम नहीं होने के कारण सिकंदर तनाव में आने लगा और इसी के बीच वह नशे का भी आदी हो गया। इस कारण उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होने लगा। पत्नी भी बार-बार मायके चली जाती लेकिन सिकंदर की आदत नहीं सुधरी। 
मां और भाभी की हत्या की सूचना पर गांव पहुंचीं सिकंदर की बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि इकलौता भाई होने के कारण शुरू से उसे पूरा परिवार बहुत प्यार करता था। लेकिन वह ऐसा कर देगा इसकी उम्मीद नहीं थी। भगवान ऐसा पति और बेटा किसी को न दें।
सिकंदर के नशे की लत के कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। इससे नाराज होकर वह अपने मायके देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सवना लक्ष्मण गांव चली गई थी। चार दिन पूर्व सिकंदर ससुराल पहुंचा और दो दिन रहने के बाद पत्नी को साथ लेकर घर आ गया और एक दिन बाद ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना इलाके के परसा गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद में 30 वर्षीय एक युवक ने पत्थर से सिर कुंचकर पत्नी और मां की हत्या कर दी। चर्चा तो यह भी है हत्या के बाद वह पत्नी और मां की लाश से मांस नोचकर खा रहा था। हालांकि पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने युवक की बहन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, परसा गांव निवासी सिकंदर (30) पुत्र स्व. बनवारी की शादी चार वर्ष पूर्व देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सवना लक्ष्मण गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता की बेटी प्रियंका (28) से हुई थी। शादी के चार साल बाद भी सिकंदर और प्रियंका के कोई संतान नहीं थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिकंदर की पत्नी प्रियंका और मां रूना देवी (60) घर की छत पर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान सिकंदर नशे की हालत में पहुंचा। वहां किसी बात पर उसकी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने छत पर रखे पत्थर के टुकड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया
रूना ने बहू को बचाने की कोशिश की तो सिकंदर ने उनके सिर पर भी उसी पत्थर से वार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे दबोच लिया
छत पर मां-पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या की गई लाश देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मालूम हो कि सिकंदर की शादी के एक साल बाद ही पिता की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। तब से परिवार की जिम्मेदारी सिकंदर के ही कंधे पर ही थी।
 मामले पर केशव कुमार, एसपी कुशीनगर- पत्नी और मां की हत्या करने के मामले में आरोपी की बहन की प्राथमिकी पर केस दर्ज कर सिकंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अटेली, मिर्जापुर बाछोद व नारनौल स्टेशनों पर नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते 18 जनवरी से चार ट्रेन रहेगी रद्द

Satna: आवारा कुत्तों का बढ़ा खौफ,10 दिनों में 1104 एंटी-रेबीज इंजेक्शन की खपत,क्या नहीं हो रहे बचाव के इंतजाम?

14 Jan 2026

Chittorgarh: सीपी जोशी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- राम और विकसित भारत पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण

14 Jan 2026

नारनौल में 2 दिन बाद फिर छाया घना कोहरा, 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता

सोनीपत में डकैती और हत्या: वारदात के तीन आरोपी दबोचे, मुठभेड़ में दो को लगी गोली

14 Jan 2026
विज्ञापन

Ujjain News: माघ कृष्ण एकादशी पर महाकाल दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भस्म आरती में हुए दिव्य दर्शन

14 Jan 2026

झांसी: धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी, भांगड़ा की मस्ती में झूमे लोग

14 Jan 2026
विज्ञापन

Video: बरेली कॉलेज में एलएलबी परीक्षा के पहले दिन ही हंगामा, गेस पेपर के साथ पकड़े गए दो छात्र

14 Jan 2026

Shahjahanpur: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी का पर्व, अग्नि की परिक्रमा कर अर्पित की रेवड़ी-गजक

14 Jan 2026

Video: बरेली में लोहड़ी का उल्लास...गिद्दा संग किया भांगड़ा, धूमधाम से मनाया गया त्योहार

14 Jan 2026

Meerut: मेरठ कैंट में लोहड़ी का उत्सव, आशियाना गेस्ट हाउस में भव्य आयोजन, सांसद-विधायकों ने दी शुभकामनाएं

14 Jan 2026

Meerut: ज्वालागढ़ में सोनू हत्याकांड को लेकर बढ़ा तनाव, पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक

14 Jan 2026

VIDEO: श्याम सुंदर मंदिर में धूमधाम से मनाया लोहड़ी का त्योहार

14 Jan 2026

साढ़ थाने के सामने ऑटो चालकों का आतंक, कतारबद्ध वाहन खड़े करने से ग्राहक नहीं आ पाते

14 Jan 2026

श्रीराम कथा के दौरान कथा वाचिका सर्वेश्वरी देवी ने सीता स्वयंवर की कथा सुनाई

14 Jan 2026

बेहटा-बुजुर्ग : जिंदा गांव वालों का नाम पहुंचा 'परलोक' की लिस्ट में !

13 Jan 2026

उछाल: मंडी में मिर्च 52 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड भाव पर

13 Jan 2026

बेहटा बुजुर्ग-लाखनखेड़ा गांवों के बीच सड़क से डामर गायब, गिट्टी उखड़ी घूम रही

13 Jan 2026

दो दोस्तों की फिरोजाबाद में हुए हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

13 Jan 2026

VIDEO: लोहड़ी का उल्लास...ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग

13 Jan 2026

VIDEO: 'एसआईआर एक जहरीला षड्यंत्र', स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- वोट देने के अधिकार से वंचित करने की साजिश

13 Jan 2026

ऊधमसिंहनगर में किसान की आत्महत्या के मामले में तहसील में उमड़े किसान, भारी हंगामा, विरोध प्रदर्शन

13 Jan 2026

मरीज लगाए रहे लाइन, डाॅक्टरों के कमरे बंद, कई मरीज बिना उपचार लौटे

13 Jan 2026

नवीन गंगापुल मोड़ के पास जाम लगने से राहगीर हुए परेशान

13 Jan 2026

मकर संक्रांति पर्व के लिए पालिका ने कसी कमर, 15 को गंगा स्नान

13 Jan 2026

Tonk News: पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटी अर्फिया, राष्ट्रीय शूटिंग में अविश्वसनीय 603 अंक दागे

13 Jan 2026

पोनी रोड पर राधा कृष्ण मंदिर में 14 से होगी श्रीराम कथा

13 Jan 2026

आनंद और नमामि गंगे घाट पर होगा मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान

13 Jan 2026

Meerut: मसाज पार्लर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच युवतियों व युवक को पुलिस ले गई थाने

13 Jan 2026

फरीदाबाद सड़क सुरक्षा अभ्यास: बीके अस्पताल में मॉक ड्रिल, हादसे में घायलों को समय पर इलाज का दिया संदेश

13 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed