{"_id":"69f202c5e6c9c7c813085a96","slug":"video-leopard-climbs-tree-at-cow-shelter-in-lakhimpur-kheri-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गोशाला में लगे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, कर्मचारियों में फैली दहशत; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गोशाला में लगे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, कर्मचारियों में फैली दहशत; देखें वीडियो
Mukesh Kumar
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:38 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के लौखनिया गांव स्थित गोशाला में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ गोशाला परिसर में लगे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। तेंदुए को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यह खबर गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी। सुरक्षा के लिहाज से गोशाला के आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।