{"_id":"68e25844fd9d8c6c1a0087c1","slug":"video-wife-of-the-district-agriculture-officer-is-providing-free-education-to-poor-children-in-lakhimpur-kheri-2025-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहीं जिला कृषि अधिकारी की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहीं जिला कृषि अधिकारी की पत्नी
लखीमपुर खीरी में जिला कृषि अधिकारी की पत्नी गरिमा सिंह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को नया जीवन देने में लगी हैं। बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के साथ ही उनको हुनर की ट्रेनिंग दे रही हैं। इतना ही बच्चों को स्टेशनरी के साथ खाने-पीने की वस्तुएं भी वे अपने पास उपलब्ध कराती हैं। गरिमा सिंह ने बताया कि वह एक एनजीओ चलाती हैं। जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर 30 बच्चों को पढ़ाने के साथ तरह-तरह प्रशिक्षण देती हैं। आफिसर्स कॉलोनी में स्थित पार्क में ही वह सभी बच्चों को बुलाती हैं। उनको सामाजिक गतिविधियों का ज्ञान भी देती हैं। विभिन्न प्रकार के खेल कराती हैं। खेल-खेल में ही देश-दुनिया के बारे में बताती हैं। इस काम में उनके पति जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह भी पूरा सहयोग देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।