Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
After colliding with a pickup camper, the truck crashed through the railing of the Shahzad River bridge and overturned on the highway; the incident occurred near the Kailgunwa overbridge.
{"_id":"6a4140d34f7b121c61050e96","slug":"video-after-colliding-with-a-pickup-camper-the-truck-crashed-through-the-railing-of-the-shahzad-river-bridge-and-overturned-on-the-highway-the-incident-occurred-near-the-kailgunwa-overbridge-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिकअप से टक्कर के बाद पुल की रेलिंग तोड़कर हाईवे पर पलटा ट्रक, कैलगुवां ओवरब्रिज के आगे शहजाद नदी पुल पर हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से टक्कर के बाद पुल की रेलिंग तोड़कर हाईवे पर पलटा ट्रक, कैलगुवां ओवरब्रिज के आगे शहजाद नदी पुल पर हुई घटना
नेशनल हाईवे-44 पर कैलगुंवा ओवर ब्रिज के आगे रविवार को ट्रक-पिकअप कैंपर की टक्कर हो गई। ट्रक नदी पुल की रेलिंग तोड़कर पलट गया और उसका कुछ हिस्सा पुल से लटक गया। हाईवे पर ट्रक पलटने से वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस और एनएचए विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को सड़क से हटाया और यातायात सुचारू कराया।
रविवार की दोपहर को नागपुर से आम लादकर एक ट्रक दिल्ली नेशनल हाईवे-44 पर जा रहा था। अभी ट्रक कैलगुवां ओवर ब्रिज से कुछ आगे ही पहुंचा था कि ओवर ब्रिज की सर्विस रोड़ से अचानक पिकअप कैंपर सड़क पर आ गई। जिससे ट्रक पिकअप कैंपर से टकराकर अनियंत्रित हो गया और आगे हाईवे पर बने शहजाद नदी पुल की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक का आगे का हिस्सा नदी पुल से लटक गया। आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और ट्रक के चालक-परिचालक को बाहर निकाला। वहीं पिकअप कैंपर में मौजूद लोग भी बाल-बाल बच गए। हाईवे पर नदी पुल पर ट्रक के पलट जाने से यहां पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर यातायात पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को वहां से हटाया और यातायात सुचारू कराया। प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रक पलट गया था। जिससे यातायात रुक गया था। एनएचएआई के कर्मचारियों की मदद से ट्रक को वहां से हटाया और यातायात सुचारू कराया। घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।