{"_id":"6a76d2b9c7291e32ce05de2f","slug":"video-kanwariyas-will-face-difficulties-due-to-dilapidated-road-in-mainpuri-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शंकर के भक्तों की राह में लापरवाही के कंकड़, किशनी-रामनगर रोड पर पेचवर्क उखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शंकर के भक्तों की राह में लापरवाही के कंकड़, किशनी-रामनगर रोड पर पेचवर्क उखड़ा
शंकर के भक्तों को आरामदायक रास्ते से नहीं बल्कि अब कंकड़ों से होकर गुजरना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की यह लापरवाही शिवभक्तों के लिए परेशानी का कारण बनने वाली है। पिछले सोमवार को कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों की सहूलियत के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिले के कई इलाकों में मौजूद गड्ढों को पेचवर्क कर सही किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को पूरे दिन हुई बारिश ने पेचवर्क की पोल खोल कर रख दी है। कई मार्गों पर गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। गड्ढों में पानी भर गया है। ऐसे में शिवभक्तों को कांवड़ लेकर आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एके अरुण ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिन मार्गों पर गड्ढे हुए हैं। वहां फिर से कार्य कराया जा रहा है। ये भी सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्माण कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।