{"_id":"69f724fc2d16654d3406fd9c","slug":"video-3360-candidates-appeared-for-neet-examination-at-six-centers-in-mathura-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में छह केंद्रों पर 3360 परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में छह केंद्रों पर 3360 परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा
मथुरा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 3360 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में 6 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को लेकर सुरक्षा और शुचिता के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मानकों के अनुरूप केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से ही सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया, जबकि दोपहर 1:30 बजे प्रवेश का समय समाप्त होते ही गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा में धातु का कोई भी सामान/आभूषण, कोई भी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, रंगीन/प्रिंटेड पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, कटर, व्हाइटनर, किसी भी प्रकार की घड़ी, कोई पेपर चिट, किताब, मैगजीन, किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ आदि ले जाने की अनुमति नहीं मिली। सख्त नियमों के तहत परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर केवल आवश्यक प्रपत्र ले जाने की अनुमति मिली, जबकि पेन तक की व्यवस्था एजेंसी की ओर से केंद्र के अंदर ही की गई थी। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई परीक्षा को लेकर केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ जमी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।