{"_id":"693d34f4e29b04a626051b8f","slug":"video-e-rickshaw-drivers-protest-fixed-route-campaign-refuse-to-pay-registration-fee-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में ई-रिक्शा चालकों ने तय मार्ग अभियान पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में ई-रिक्शा चालकों ने तय मार्ग अभियान पर जताया विरोध
मथुरा। जनपद में नगर निगम द्वारा ई रिक्शा, ऑटो के लिए चलाये जा रहे तय मार्ग अभियान के पंजीकरण को लेकर चालकों में काफ़ी रोष देखने को मिल रहा है। इसके विरोध में बीते दिन चालकों ने हड़ताल भी की थी की मगर पूर्ण रूप से सफल ना हो सकी। कुछ चालक तो इस पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग कर रहे है पर कुछ इसके विरोध में अपने स्वर तेज़ कर रहे है। शनिवार को रेलवे मैदान में ई रिक्शा चालकों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ई रिक्शा पंजीकरण शुल्क देने से साफ मना कर दिया। इनका कहना है की जब हमारे पास लाइसेंस, बीमा, रजिस्ट्रेशन सब है, और हमसे पहले ही रोड टैक्स लिया जा चुका है तो अब किस बात का शुल्क दें। नगर निगम द्वारा शहर बढ़ते ई रिक्शा, ऑटो के जाम से निजात दिलाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ई रिक्शा चालक एक तय मार्ग पर ही ई रिक्शा, ऑटो चलाएगा। इसके साथ ही सवारियों से लिया जाने वाला सीमित किराया भी नगर निगम ने तय किया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।