{"_id":"699d8157d76ce83b3e03f53b","slug":"video-holi-festival-celebrated-at-dauji-temple-on-holashtak-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होलाष्टक पर दाऊजी मंदिर में रंग-गुलाल की बारिश, आनंदित होकर नाचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होलाष्टक पर दाऊजी मंदिर में रंग-गुलाल की बारिश, आनंदित होकर नाचे श्रद्धालु
होलाष्टक प्रारंभ होते ही बलदेव के श्री दाऊजी महाराज मंदिर में होली महोत्सव में टेसू के रंग व गुलाल की वर्षा होने से श्रद्धालु धन्य हो गए। श्रद्धालु भक्ति व उत्साह से सराबोर नजर आए। रंग, रस व भक्ति के अद्भुत संगम से वातावरण होलीमय बन गया। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने श्री दाऊजी महाराज, रेवती मैया के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। होलाष्टक पर टेसू के रंग, गुलाल की बारिश से सराबोर श्रद्धालु आनंदित हो उठे, भक्ति भाव से नाचते-गाते दिखाई दिए। सेवायत गंगा पांडेय, वैणीमाधव शास्त्री, भगवत पांडेय, ब्रजवासी पांडेय, सोनू बौहरे, रजत पांडेय, श्रीकृष्ण पांडेय, केशव शास्त्री, शुभम पांडेय ने बताया कि होलाष्टक से टेसू रंग व गुलाल की वर्षा होने से श्रद्धालु आनंदित हो रहें हैं। परंपरागत समाज गायन में समाज गायकों ने ब्रज के होली पदों अलबैलो बलराम कुमार, ब्रज खेलै धमार, ग्वाल बाल सब सखा संग में, है रहयौ लाल गुलाल रंग में..., बलराम कन्हैया होरी खेले, गोकुल राज की पौरि, गोरे सखा संग हलधर के श्याम श्याम की ओर..., श्री दाऊजी खेलैं फाग मिलि देखन जहियैं देखन कौ सब देवता आये..., का सुमधुर गायन ढोल, ढप, मंजीरा, झांझ की धुन पर गाए। श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। श्रीदाऊजी महाराज, रेवती मैया के मनोहारी श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।