{"_id":"67a0cdd7e4aa3642e100a350","slug":"video-aam-aadmi-party-workers-staged-protest-in-mau-blamed-the-municipal-council","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नगरपालिका परिषद पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नगरपालिका परिषद पर लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका परिषद परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले नगरपालिका परिषद की तरफ से स्वकर प्रणाली को लागू किया गया है। स्वकर प्रणाली लागू होने से जनता में नगर पालिका परिषद में अधिकतर गरीब कमजोर तबके के मजदूर और बुनकर निवास करते हैं, जो स्वकर प्रणाली लागू होने से काफी मायूस नजर आ रहे हैं। अधिक टैक्स दे पाना उनके लिए संभव नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका प्रशासन की तरफ से नगरपालिका में निर्माण कार्य और अधिकतर सभी कार्यों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और कमीशन सरेआम लिया जा रहा है। सुधार नहीं होने पर कार्यकर्ता आंदोलन तेज करने को विवश हो जाएंगे। धरना में मुहम्मद असलम अंसारी, अवधेश मौर्या, करन भारती, मनोज कुमार, अभय यादव, अफ़रोज़ आलम, अमित सिंह, अंकुर यादव, संजय राजभर, हाज़ी सैदुरहमन,इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।